Doordrishti News Logo

सतलाना गांव में वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत: पोते पर हत्या कर शव जलाने का आरोप

पोते के खिलाफ परिजन ने दी रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सतलाना गांव में वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत: पोते पर हत्या कर शव जलाने का आरोप। शहर के निकट लूणी तहसील के सतलाना गांव स्थित कुम्हारों की ढाणी में गुरुवार तडक़े एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के साथ उसके शव को जला दिया गया। संदेह जताया गया कि मृतका के पोते ने नशे में आकर मारपीट की और उसे जला दिया। मृतका के दूसरे बेटे ने पोते के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। साक्ष्य जुटाए जाने के साथ पुलिस ने प्रकरण अब पोते को डिटेन कर अनुसंधान आरंभ किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं बताई गई है। लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सतलाना गांव में कुम्हारों की ढाणी आई है। यहां पर 85 साल की वृद्धा पेपी देवी पत्नी नानकराम प्रजापत दो पोते-पोतियों के साथ रहती है। उसके पांच छह पोते है। तीन-चार बेटे है। गुरुवार की दोपहर में सूचना मिली कि पेपी देवी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची।

जोधपुर डिस्कॉम का लाइनमैन 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पेपी देवी के शव को कब्जे में लिया गया और एफएसएफ टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य जुटाए गए। मृतका के एक बेटे नत्थाराम ने पोते सुरेश प्रतापत पुत्र बुधाराम पर हत्या किए जाने का संदेह जताया और रिपोर्ट दी है। आरोप है कि पेपी देवी के साथ गुरुवार की तडक़े मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई और शव को पोते सुरेश ने जला दिया।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतका के पोते सुरेश को मामले में डिटेन किया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। वह नशे का भी आदी है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026