अवैध बजरी से भरे ट्रक-ट्रेलर जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे ट्रक-ट्रेलर जब्त,पांच आरोपी गिरफ्तार।पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम व कुड़ी थाना पुलिस ने बुधवार रात बजरी से भरे तीन ट्रक- ट्रेलर जब्त किए। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सीएसटी प्रभारी मेहराज तंवर के अुनसार आला अधिकारियों के निर्देश पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक-ट्रेलर को रुकवाकर चैक किया गया।
एम्स में पेड़ों की छंगाई करते गिरे बागवान की मौत
जांच के दौरान ट्रक चालकों व खलासियों के पास बजरी भरने व परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस,परमिट,माइनिंग रसीद अथवा रवन्ना नहीं पाया गया। पुलिस ने फागलवा सीकर निवासी महेश पुत्र ताराचंद,दीपक पुत्र रणजीत नायक व टोडा राम पुत्र परसराम,तिलोकपुरा सीकर निवासी दयाल पुत्र प्रभात गुर्जर और सागलिया सीकर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
