Doordrishti News Logo

विवाद के चलते युवक का रास्ता रोककर मारपीट,कार के शीशे फोड़े

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद के चलते युवक का रास्ता रोककर मारपीट,कार के शीशे फोड़े। शहर के शिकारगढ़ एरिया में स्कार्पियो में जा रहे युवक का रास्ता रोककर कुछ लोगों ने मारपीट की और गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर डाली। कार के शीशे फोड़ दिए गए। पीडि़त ने घटना को लेकर एयरपोर्ट थाने में रिपोर्ट दी है। नामजद आरोपी की तलाश जारी है। इनके बीच आपसी विवाद होना बताया जाता है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि जालेची अहिचा कांकेलाव हाल पीएलवी मेमोरियल कॉलेज के पीछे रहने वाले रामनारायण पुत्र भंवर लाल विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 29 जनवरी को अपनी स्कार्पियो लेकर शिकारगढ़ एरिया से निकल रहा था। तब राजूराम और उसके साथियों ने गाड़ी को रूकवाया और मारपीट की। उसकी स्कार्पियो की शीशे फोड़ दिए गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरोपियोंं की तलाश जारी है।