Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट में चोरी और धमकी के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लांट में चोरी और धमकी के दो आरोपी गिरफ्तार।उदयमंदिर थाना पुलिस ने सोलर प्लांट में चोरी करने और धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि जैक्शन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी राजू चौधरी ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि 28 जनवरी की शाम सात बजे के करीब एक पिकअप गाड़ी उनके संरक्षित सोलर प्लांट परिसर से चोरी किए गए सामान को लेकर जा रही थी।गाड़ी में ओमाराम, कैलाश तथा विजेन्द्र सवार थे। आरोपी उनके सोलर प्लांट से पांच सोलर मॉडयूल, विद्युत केबल फेन्सिंग जाली एवं तार तथा अन्य सोलर प्लांट से संबंधित सामग्री चोरी कर ले जा रहे थे।

महिला ने फर्जी पट्टे पर मकान बेचकर की 12 लाख की ठगी

इसको लेकर जब सोलर प्लांट में तैनात सुरक्षाकर्मी नरसिंह,राकेश व प्रकाश ने उन्हें रोकने का प्रयास किया,तो आरोपियों ने सुरक्षा कर्मी राकेश व प्रकाश को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमराम मुंडन और विजेंद्र पाल को गिरफ्तार किया है।

Related posts: