घर में दीपक जलाते युवक झुलसा, अस्पताल में मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में दीपक जलाते युवक झुलसा, अस्पताल में मौत। शहर के पावटा सी रोड स्थित लक्ष्मी नगर में एक युवक सप्ताह भर पहले घर पर दीपक जलाते आग से झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,अब उसकी मौत हो गई। महामंदिर पुलिस ने मृतक के पिता की तरफ से मर्ग दर्ज किया है।
भीतरी शहर में सूने मकान से चांदी के आइटम व नगदी चोरी
महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा सी रोड स्थित लक्ष्मी नगर पार्क नंबर 2 के पास रहने वाला मोहित पुत्र महेंद्र कुमार जैन 22 जनवरी को घर पर दीपक जलाते आग से झुलस गया था। इस पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर अब उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पिता महेंद्र कुमार की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।
