Doordrishti News Logo

आरोपी पति को किया कोर्ट में पेश, परिजन शव उठाने को राजी

  • पत्नी की हत्या प्रकरण
  • दोपहर में हुआ पोस्टमार्टम
  • सिर पर वार करने और अत्यधिक रक्तस्त्राव से मौत हुई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरोपी पति को किया कोर्ट में पेश,परिजन शव उठाने को राजी। शहर के निकट विवेक विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार तडक़े पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। यहां पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की लोहे की ऐंगल से वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया था जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। उसका एम्स में उपचार जारी है।

इधर रात को मृतका के परिजन ने शव को उठाने से इंकार कर दिया था। परिजन अन्य की भी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और रात तक शव को नहीं उठाया जा सका। आज सुबह पुलिस अधिकारियों की समझाइश और निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और फिर मृतका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। दोपहर में आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया गया। मृतका गुड्डी में सिर पर वार करने और अत्यधिक रक्तस्त्राव से उसकी मौत होना आरंभिक पड़ताल में बताया जाता है।

घर में दीपक जलाते युवक झुलसा, अस्पताल में मौत

उल्लेखनीय है कि गुढ़ा विश्नोइयान के निकटवर्ती मोगा की ढाणी बालाजी नगर में यह घटना हुई थी। यहां गुरुवार अलसुबह करीब तीन बजे बीरबल मोगा ने अपनी पत्नी गुड्डी धत्तरवाल (35) पर जानलेवा हमला किया। घटना के वक्त पति- पत्नी अपने कमरे में थे और तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। मां की चीख सुनकर सबसे बड़ी बेटी निकिता (15) जागी और दौड़ते हुए माता-पिता के कमरे में पहुंची। वहां पिता बीरबल अपनी पत्नी पर लाठी और लोहे की एंगल से वार कर रहा था। उसकी मां जमीन पर निढाल पड़ी नजर आई। निकिता ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी पिता ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में निकिता का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई।

घायल होने के बावजूद निकिता हिम्मत दिखाकर वहां से भागी और करीब 150 मीटर दूर रहने वाले अपने चाचा और दादा-दादी के पास पहुंची। उसने उन्हें पूरी बात बताई। जानकारी मिलते ही दोनों चाचा दौडक़र मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गुड्डी सिर पर चोट लगने से निढाल पड़ी थी और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। वे उसे तुरंत कार से एम्स लेकर गए,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निकिता के घायल होने का पता चलने पर पड़ोसियों ने उसे एम्स में भर्ती करवाया।

Related posts: