Doordrishti News Logo

पाइप में लगे पंखे के हुक में युवती ने लगाया फंदा

पिता ने कृत्रिम सांस देकर बचाने का किया प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाइप में लगे पंखे के हुक में युवती ने लगाया फंदा। शहर के बलदेव नगर मसूरिया में रहने वाली एक युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसे फंदे से उतार कर कृत्रिम सांस दी गई,मगर वह बच नहीं पाई। पिता की तरफ से देवनगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

व्यापारिक सिलसिले में गुजरात से जोधपुर आए कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत

देवनगर पुलिस ने बताया कि वीर दुर्गादास कालोनी बलदेव नगर मसूरिया गली नंबर 4 की रहने वाली 20 वर्षीय कुमकुम पुत्री राजू सिंह ने अपने घर में टीन शेड के पाइप में लगे पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर पिता ने दरवाजा तोडक़र फंदे से उतारा और कृत्रिम सांस देकर जान बचाने का प्रयास किया मगर वह बच नहीं पाई। पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर डॉक्टर ने चैक कर मृत बता दिया। पिता राजूसिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।