टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 संपन्न

70वीं राजस्थान स्टेट एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट उमा कुंभट मेमोरियल होप्स क्रेडिट टीटी चैंपियनशिप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 संपन्न।
स्थानीय चैनपुरा स्टेडियम में 15 से 20 जनवरी तक चली 70वीं राजस्थान स्टेट एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट उमा कुंभट मेमोरियल होप्स क्रेडिट सब-जूनियर,जूनियर,यूथ एवं सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 मंगलवार को सम्पन्न गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी आयु वर्गों के बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए,जिनमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने उच्चस्तरीय प्रदर्शन किया।

टीम स्पर्धा के परिणाम
महिला टीम (Women’s Team)
प्रथम: नंदिनी,अनुष्का आचार्य, राधिका सोनी,ख्याति शर्मा, मानवीका सिंह (नागौर)
द्वितीय: प्रांशी मिश्रा,अंजलि सिंह, साक्षी जेठवानी,यशू सांखला, पलक शेखावत,उषा (बीकानेर)
तृतीय: सुनीधि दीवान,काक्ष्य गहलोत,वेदिका सिंह शेखावत, आनंद कंवर पडियार,दीपाली बिश्नोई (जोधपुर)
तृतीय: प्रियांशी शर्मा,मनस्वी अग्रवाल,रूही लखानी,समृद्धि सिन्हा (कोटा)

पुरुष टीम (Men’s Team)
प्रथम: सौरभ कपूर,हर्षवर्धन सिंह, आरव आचार्य,अरिंजय कोचर, राहुल महावर (जयपुर)
द्वितीय: प्रियांश सिंह भाटी,विश्व आनंद सोलंकी,प्रांशु,वेदांत बंसल, भवानी सिंह कांधल (बीकानेर)
तृतीय: अभिनव पंवार,यथार्थ बर्थुनिया,भावेश पुनिया,भावेश गुप्ता,हृदय बिरला (कोटा)
तृतीय: रज़ान खान,ज़ीशान खान, हिमांशु राठौड़,युधिष्ठिर कुमार झाझरिया,राहुल पीपल्वा (चूरू)

व्यक्तिगत स्पर्धा के परिणाम
अंडर-19 बालिका (U-19 Girls)
प्रथम: ख्याति शर्मा (जयपुर)
द्वितीय: राधिका सोनी (जयपुर)
तृतीय: अंजलि सिंह (बीकानेर)
तृतीय: प्रियांशी शर्मा (कोटा)

अंडर-19 बालक (U-19 Boys)
प्रथम: आरव आचार्य (जयपुर)
द्वितीय: सौरभ कपूर (जयपुर)
तृतीय: प्रियांश सिंह भाटी (बीकानेर)

तृतीय: प्रखर बग्गा (जयपुर)
पुरुष एकल (Men’s Singles)
प्रथम: यथार्थ बर्थुनिया (कोटा)
द्वितीय: हर्ष श्रीवास्तव (जयपुर)
तृतीय: आरव आचार्य (जयपुर)
तृतीय: देवांश मुद्गल (जयपुर)

महिला एकल (Women’s Singles)
प्रथम: राधिका सोनी (जयपुर)
द्वितीय: सुनीधि दीवान (जोधपुर)
तृतीय: अंजलि सिंह (बीकानेर)
तृतीय: काक्ष्य गहलोत (जोधपुर)

सम्मान एवं संचालन
विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता तथा सचिव संजय गहलोत ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों,उनके अभिभावकों और विभिन्न जिलों से आए कोच का आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। आयोजन सचिव चिराग गहलोत ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान के 18 जिलों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का संचालन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रबंधक अनिल दुबे,रेफरी किशन लाल,डिप्टी रेफरी पंकज शर्मा, तकनीकी अधिकारी शिवांक दुबे एवं उनकी टीम ने किया।

Related posts:

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026

120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार

July 26, 2026