जैसलमेर स्टेशन पर वार्षिक मॉक ड्रिल संपन्न

रेलवे एनडीआरएफ का संयुक्त दुर्घटना राहत अभ्यास

जैसलमेर/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), जैसलमेर स्टेशन पर वार्षिक मॉक ड्रिल संपन्न। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल के जैसलमेर रेलवे स्टेशन में मंगलवार को रेलवे प्रशासन द्वारा एक पूर्व- निर्धारित दुर्घटना राहत अभ्यास (मॉक ड्रिल) का सफल आयोजन किया गया। अभ्यास के अंतर्गत साबरमती से चलकर जैसलमेर आने वाली एक सवारी गाड़ी के जैसलमेर स्टेशन क्षेत्र में प्रवेश के दौरान पटरी पर अचानक आई बोलेरो से टकराने की कृत्रिम दुर्घटना स्थिति दर्शाई गई।

सुबह 12 बजे आयोजित इस अभ्यास में दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में आपात कालीन प्रतिक्रिया प्रणाली सक्रिय की गई। जैसलमेर से रेलवे की दुर्घटना राहत गाड़ी तथा जोधपुर से चिकित्सा राहत गाड़ी को तत्काल रवाना किया गया।

लगभग 40 मिनट बाद रेलवे प्रशासन द्वारा इसे मॉक ड्रिल घोषित किया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह अभ्यास रेलवे एवं एनडीआर एफ का वार्षिक पूर्व-नियोजित अभ्यास था,जो हर वर्ष निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाता है।
अभ्यास के दौरान कृत्रिम रूप से बनाए गए दुर्घटना स्थल पर घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस द्वारा निकाला गया। रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थापित मेडिकल कैंपों में घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा गंभीर रूप से घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया।

इस संयुक्त दुर्घटना अभ्यास में रेलवे,एनडीआरएफ,एसडीआर एफ,स्थानीय पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग,डिजास्टर मैनेजमेंट टीम,सिविल डिफेंस, सेना,एंबुलेंस सेवाएं एवं अग्निशमन विभाग ने पूर्ण समन्वय और कार्यकुशलता के साथ भाग लिया।
अभ्यास के दौरान कोचों को काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने तथा आग लगने की स्थिति में अग्निशमन टीम द्वारा आग पर काबू पाने का भी प्रदर्शन किया गया।

टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 संपन्न

अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल से यह सुनिश्चित होता है कि वास्तविक दुर्घटना या आपदा की स्थिति में सभी विभाग तुरंत और सही तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें तथा आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की वास्तविक जांच करना।

रेलवे के संरक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यांत्रिक, इंजीनियरिंग,विद्युत,संचार, परिचालन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संयुक्त अभ्यास की समाप्ति के पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने अभ्यास के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे अभ्यासों का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित,समन्वित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभ्यास को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026