Doordrishti News Logo

जोधपुर, सोशल मीडिया पर एक युवक को एबी पॉजिटिव प्लाज्मा की तुरंत आवश्यकता होने का संदेश पढक़र कुड़ी भगतासनी थाने के थानेदार हिंगलाजदान तुरंत सरदारपुरा सी रोड स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और दो यूनिट प्लाज्मा डोनेट किया। इससे पहले वे तीन बार प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं। उप निरीक्षक हिंगलाजदान ने बताया कि वो दोपहर में खाना खाने के लिए निकले थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक संदेश नजर आया जिसमें एक युवक को एबी पॉजीटिव प्लाज्मा की सख्त जरूरत होने की जानकारी लिखी थी। उस संदेश में ब्लड बैंक का पता भी लिखा था। उसे पढ़ते ही थानेदार ने गाड़ी ब्लड बैंक की तरफ मोड़ी और वहां जाकर प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताई। जांच के बाद थानेदार से दो यूनिट प्लाज्मा लिया गया। कुछ ही देर में मरीज के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने थानेदार का आभार जताया और प्लाज्मा ले गए। इससे पहले भी उप निरीक्षक हिंगलाजदान तीन बार प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं।

ये भी पढ़े :- 18 साल से बड़ों का निःशुल्क वैक्सिनेशन: राज्य सरकार के फैसले की सराहना

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026