कीटनाशक सेवन से बीमार की मौत, घायल ने भी तोड़ा दम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कीटनाशक सेवन से बीमार की मौत,घायल ने भी तोड़ा दम। शहर के बनाड़ क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने घर पर भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर अब उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल की भी मौत हो गई।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि बनाड़ निवासी प्रभुलाल पुत्र पन्नालाल प्रजापत की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भतीजे विजय पुत्र मानाराम प्रजापत को 31 दिसम्बर को भूल से कीट नाशक का सेवन किए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
राजपूत समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
दूसरी तरफ अंबेडकर कॉलोनी कालीबेरी सूरसागर निवासी शेवलाराम पुत्र रतनाराम भील ने सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई 1 जनवरी को अपनी बाइक लेकर रूपावतों का बेरा सूरसागर क्षेत्र से निकल रहा था। उसे किसी कार चालक ने चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है, अग्रिम जांच जारी है।
