Doordrishti News Logo

दो मकानों और मंदिर से चांदी के बर्तन और आभूषण चोरी

मंदिर से दानपेटी चुराई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो मकानों और मंदिर से चांदी के बर्तन और आभूषण चोरी। कमिश्नरेट में नकबजन हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। चमकती सर्दी के बीच दिनभर सूने मकानों की रैकी के बाद में रात को चोरों द्वारा सैंध लगाई जा रही है। कमिश्ररेट के प्रताप नगर सदर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हुई है। अब संबंधित थाना पुलिस चोरों की पहचान कर तलाश में जुटी है। इसमें दो घरों और एक मंदिर में चोरी होना बताया गया है।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि 2 एफ 2 प्रतापनगर महेश पार्क के सामने रहने वाले रितेश पुत्र शांति लाल गुप्ता ने रिपोर्ट दी कि उसके घर से 15-16 दिसंबर की रात में चोरों ने सैंध लगाकर चांदी के बर्तन, सोने की अंगूठी के साथ बीस हजार की नगदी चुरा ले गए। पता लगने पर इस बारे में चोरी की रिपोर्ट दी गई। जांच हैडकांस्टेबल सोहनलाल की तरफ से की जा रही है।

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 25 जी 8 पत्रकार कॉलोनी सीएचबी निवासी निकिता शर्मा पत्नी निखित शर्मा के घर में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से सोन की चेन,अंगूठी,चांदी के कुछ सिक्के,चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति आदि सामान चोरी कर ले गए। एएसआई अनिल कुमार तफ्तीश कर रहे है।

घर से लापता युगल के शव कायलाना झील में मिले

कुड़ी भगतासनी थाने में झालामंड के ममता नगर निवासी अमराराम पुत्र मीसाराम बंजारा ने रिपोर्ट दी कि बापूनगर झालामंड में समाज का मंदिर आया है। जहां पर चोर आए और दानपेटी को चुरा ले गए। मंदिर चोरी की घटना 16 दिसम्बर को हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed