मुख्यमंत्री का जन्मदिन गौसेवा और संस्कार भाव से मनाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री का जन्मदिन गौसेवा और संस्कार भाव से मनाया। सोमवार प्रातः कन्हैया गौशाला में राज्य के मुख्य मंत्री भजनलाल का जन्मदिवस सेवा और संस्कार भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा किया गया,जिसमें सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी व शहर विधायक अतुल भंसाली उपस्थित थे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने किया।

इस अवसर पर गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया तथा गाय माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गौसेवा के उपरांत गौशाला परिसर के हॉल में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना कार्यकर्ताओं की संवेदनशीलता और संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गो-सेवा हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिवस गौसेवा जैसे पुण्य कार्यों के साथ मनाना भारतीय संस्कृति और जनकल्याण की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को ही अपना धर्म मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और संवेदनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया मोती डूंगरी गणेश व गोविंददेव के दर्शन

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, सुशासन और संस्कारों के मूल मंत्र के साथ कार्य करती रही है। मुख्य मंत्री का जन्मदिवस गौसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से मनाना इसी भावना का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रो. महेन्द्र राठौड़,मेहन्द्र मेघवाल, ओमप्रकाश दहिया,गौरव जैन, मनीष पुरोहित,जुगल सांखला,रमेश डाबी,ओमप्रकाश मेवाड़ा,मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी,वरुण धाणदिया,कन्हैया गौशाला के प्रबंधक सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गौसेवा से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025