मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया मोती डूंगरी गणेश व गोविंददेव के दर्शन

पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि व आमजन की खुशहाली की कामना की

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया मोती डूंगरी गणेश व गोविंददेव के दर्शन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को मोतीडूंगरी स्थित गणेश जी मंदिर एवं जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर पहुंचकर सपत्नीक पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की कामना की।

ट्रक में गुप्त चेम्बर से 498 पेटी अवैध शराब बरामद

इस दौरान शर्मा ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा आमजन ने भी राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts: