जोधपुर, श्हर के निकटवर्ती बेरू गांव की सरहद में एक बोरिंग मशीन में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग से बोरिंग मशीन जलकर नष्ट हो गई। हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। मंडोर व शास्त्रीनगर से से पहुंची तीन दमकलों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया।
मंडोर फायरस्टेशन प्रभारी अजय गहलोत ने बताया कि दोपहर में बेरू में एक बोरिंग मशीन में आग लगने की सूचना पर एक गाड़ी वहां भेजी गई। आग की तीव्रता को देखते हुए शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से भी दो दमकलों को भेजा गया। आग को काबू करने में घंटे भर से ज्यादा वक्त लगा। दमकलकर्मी हेमेंद्र, हुकुम पंवार, अनूप सिंह, भरत सिंह आदि ने मिलकर आग को बुझाया। शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से एएफओ हेमराज, प्रशांत सिंह सहित अन्य दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

