Doordrishti News Logo

जोधपुर रेंज पुलिस ने पकड़ा आठ लाख का अवैध डोडा-पोस्त

  • तस्कर लग्जरी कार छोड़कर भागे
  • 11 कट्टों में मिला 155 किलो डोडापोस्त
  • कार भी चोरी की होने का संदेह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेंज पुलिस ने पकड़ा आठ लाख का अवैध डोडा-पोस्त।जिले की कापरड़ा पुलिस ने रेंज स्तरीय विशेष टीम के साथ मिलकर डोडा-पोस्त से भरी लग्जरी कार पकड़ी है। उसमें सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार में से 11 कट्टों में भरा 155 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपए है। कार भी चोरी की होने का संदेह है।

इसे क्लिक कीजिए और पढ़िए – डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में मेंटर मेंटी कार्यक्रम का शुभारंभ

जोधपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ, शराब,हथियार तस्करी,साइबर एवं संगठित अपराधों की रोकथाम एवं पर्यवेक्षण के लिए रेंज स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में रेंज स्तरीय विशेष टीम ने पुलिस थाना कापरड़ा के साथ कार्रवाई करते हुए एक टाटा हेरियर गाड़ी में छिपाकर परिवहन किए जा रहे 155 किलो डोडा-पोस्त को जब्त करने में सफलता हासिल की है।

कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास, पीछा कर पकड़ा 
नाकाबंदी के दौरान टाटा हेरियर गाड़ी नाकाबंदी स्थान से कुछ दूरी पहले कच्चे रास्तों पर मुडक़र तेजी से भागने लगी। जिसका पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा कर सरहद हरियाडा में डिटेन किया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 11 कट्टों में भरा 155 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया।

तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार 
तस्कर अंधेरे में भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। जब्त डोडा पोस्त की कीमत करीबन आठ लाख रुपए है। वाहन में रखी तीन अलग- अलग नम्बर प्लेट भी जब्त की गई है। गाड़ी पर लगी नम्बर प्लेट भी गाड़ी के इंजन एवं चैसिस नम्बर में मेल नहीं खा रही है। पुलिस थाना कापरड़ा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुंसधान वृताधिकारी बिलाड़ा अन्नराजसिंह द्वारा किया जा रहा है।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026