कबाड़ में आग लगने का मामला
जोधपुर, शहर के शिकारगढ क्षेत्र में स्थित घांचियों की प्याऊ के पास में गुजरी रात कबाड़ में आग लगी थी। अब इसमें कबाड़ मालिक ने भूखंड विवाद को लेकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। पुलिस ने इसमें अब पड़ताल आरंभ की है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि संत रविदास नगर भदवासिया निवासी सुखाराम पुत्र पूसाराम खटीक ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह घांचयिों की प्याऊ शिकारगढ़ क्षेत्र में बरसों से एक प्लॉट पर कबाड़ की दुकान गोदाम चलता है। काफी समय से इस प्लॉट का लेकर विवाद चल रहा है।
इसी विवाद के चलते 21 अप्रेल की रात्रि के समय विरेन्द्र, भोलाराम, हिमांशु चारण, सुनिल चौधरी, रमेश, सत्यनारायण, दिनेश आदि ने आग लगा दी। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

