बिहार तो झांकी है बंगाल अभी बाकी है-जोशी
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर की आतिषबाजी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिहार तो झांकी है बंगाल अभी बाकी है- जोशी।बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का जश्न आज भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में जालोरी गेट सर्कल पर कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिषबाजी कर आमजन को मिठाई बांटकर मनाया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय भाजपा-जय मोदी के नारे लगाये और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की यह जीत जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास के प्रति जताए गए विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने फिर साबित किया है कि वह स्थिरता, सुरक्षा और विकास की राजनीति के साथ है।
यह जीत हर भाजपा कार्यकर्ता के समर्पण और परिश्रम की जीत है। पालीवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए आगामी अभियानों में इसी उत्साह के साथ जुटने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व व गुड गवर्नेंस के चलते प्रो-इन्कम्बेंसी की लहर चली जिसके फलस्वरूप बिहार में भाजपा एवं एनडीए की शानदार जीत हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘बिहार तो झांकी है.. बंगाल अभी बाकी है।’
इसी क्रम में कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा ने भी इस जीत का स्वागत करते हुए इसे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के सुशासन की एवं गृहमंत्री अमित शाह के कठिन परिश्रम की जीत बताया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय है तथा देश के पूर्वाेत्तर से जो जीत की हवा चली है उससे देश की जनता व भाजपा का कार्यकर्ता प्रसन्न है। जोधपुर का भाजपा परिवार आज के इस समारोह के माध्यम से जीत का स्वागत करता है।
सरकार बनाने की बात करते थे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए-शेखावत
इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोषी, जिला पदाधिकारी प्रतिपाल सिंह वालेचा,ओमप्रकाश दैया,गौरव जैन, सुनील भाटी,शिवकुमार सोनी, गिररवर सिंह,सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,माधवी सिंह सोलंकी,वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,महेश व्यास, पवन वैष्णव,पुरूषोतम मूंदड़ा, चन्द्रेश लोढ़ा,घनश्याम वैष्णव, कैलाश गौड़,कुलदीप जांगिड, जगदीश धाणदिया,अजय त्रिवेदी, अरविन्द सांखला,चक्रेश मेहता, निखिल टाक,आशुतोष बोड़ा, गणपत सागर,तरूण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह,मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया, रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया, पूजा सुराणा,अरविन्द पुरोहित, हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया, भैरूदास वैष्णव,सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी,पंकज भाटी,अजय जोशी,महेन्द्र तंवर,सोनिया रामचंदानी,आदित्य गहलोत,गोविन्द गहलोत,भंवरलाल दैया,दीपक माथुर,दलपत वैष्णव,घनश्याम भाटी,डूंगर मल,हुकुम सिंह इंदा, विष्णु आबोटी,मीना सांखला,संजू व्यास,माधवी सोलंकी,शंकरलाल जांगिड,सुरेन्द्र सिंह भाटी,ललिता मूंदड़ा,जसवंती ओझा,संगीता बोहरा,सुरेश जोशी,नरेन्द्र फितानी, मंजू मेवाड़ा,सुनिता सोेलंकी,सपना सोलंकी,पुष्पा जैन,संजना,नीता सोनी,पुष्पा सुराणा,महेन्द्र परिहार, राहुल,प्रियंका त्यागी,रेखा पंवार, शमा बहन सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षदगण,पूर्व पार्षद सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं इस जश्न में सम्मिलित हुए।
