सरकार बनाने की बात करते थे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए-शेखावत

बिहार में झूठे नैरेटिव की राजनीति को जनता ने नकारा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि झूठे नैरेटिव गढक़र,वोट चोरी जैसे अर्थहीन, आधारहीन आक्षेप लगाकर और संवैधानिक संस्थाओं के ऊपर अनेक तरह के भ्रमजाल फैलाने का प्रयास करके वोट प्राप्त करने की कोशिश को अब जनता स्वीकार नहीं करेगी। बिहार चुनाव ने इस एक बात को बहुत अच्छी तरह से इस देश के सामने स्पष्ट कर दिया है।

वे शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे और मीडिया से बात कर रहे बिहार चुनाव के नतीजों पर कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों ने जिस तरह से एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी सामूहिक संगठनात्मक शक्ति का परस्पर उपयोग करके चुनाव लड़ा। उसके साथ-साथ बिहार के चुनाव में जो मुख्य मुद्दा जंगल राज बनाम विकासवाद का था,इन दोनों के बीच जनता को चुनाव करना था। जनता ने प्रचंड बहुमत एनडीए को देकर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि इस देश में अब यदि किसी भी तरह की राजनीति का कोई मुद्दा रहेगा तो वह केवल और केवल विकास- आधारित ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि सामान्यत: देश में अनेक ऐसे उदाहरण देखने को मिल सकते हैं,जब देश की जनता ने परिवर्तन के लिए घर से बाहर निकल कर औसत से अधिक मतदान किया हो,लेकिन इस बार पहली बार देश की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वाले और झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जवाब देने के लिए,औसत से कहीं अधिक मतदान करके, प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बनाकर।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजे डी के नेताओं ने जिस तरह से हल्के स्तर पर चुनाव को ले जाने का प्रयास किया था,हल्की टिप्पणियां की गई थीं। प्रधानमंत्री की माताजी से लेकर छठ मैया तक किसी को भी उन्होंने नहीं बख्शा था। बिहार की जनता ने उसका स्पष्ट जवाब उनके मुंह पर एक करारा तमाचा मारकर दिया है। कांग्रेस का नाम लिए बगैर शेखावत ने कहा कि जो सरकार बनाने की बात करते थे,वे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए।

कश्मीर के एक थाने में विस्फोट की घटना पर उन्होंने कहा कि अभी उसके पूरे पुख्ता समाचार नहीं आए हैं। मैं इतना कहूंगा कि दिल्ली हादसे से पहले से जब जानकारी आई थी, तब से लेकर सारी एजेंसियां सतर्कता के साथ काम कर रही थी। निश्चित रूप से हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था,लेकिन हादसे से पहले जिस तरह की रिकवरी हुई है, 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। यह जानकर दिल दहल जाता है कि अगर वे अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते तो उसका कितना बड़ा नुकसान हो सकता था। यह सरकार का संकल्प है कि आतंकवाद के प्रति हमारा ज़ीरो टॉलरेंस है।

खारिया के पास पलटी कार 3 की मौत आधा दर्जन घायल

अंता उपचुनाव में भाजपा की हार के प्रश्न पर कहा कि उपचुनाव को किसी आम चुनाव के बराबर करके नहीं देखा जा सकता। अंता विधान जब से चुनाव प्रारंभ है,तब से लेकर आज तक देखा जाए तो वैसे भी केवल दो बार को छोडक़र अधिकांश समय यह विधानसभा भाजपा के खाते में नहीं आ पाई। जो कुछ भी कारण रहे,जो कुछ भी विषय रहे, निश्चित रूप से यह आत्मवलोकन का विषय है।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025