तीर्थयात्रा ट्रेन भगत की कोठी से रामेश्वरम के लिए रवाना

  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025
  • जोधपुर,पाली एवं आबूरोड के 935 यात्री तीर्थयात्रा के लिए प्रस्थान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीर्थयात्रा ट्रेन भगत की कोठी से रामेश्वरम के लिए रवाना। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अंतर्गत भगत की कोठी रेलवे स्टेशन,जोधपुर से रामेश्वरम के लिए विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन शुक्रवार को विधिवत रूप से रवाना हुई। इस ट्रेन ने पाली तथा आबूरोड से चयनित यात्रियों को सम्मिलित करते हुए रामेश्वरम् के लिए प्रस्थान किया है।

योजना के तहत जोधपुर जिले से 567 यात्री,पाली जिले से 159 यात्री तथा आबूरोड से 209 यात्री,इस प्रकार कुल 935 वरिष्ठ नागरिक यात्री इस तीर्थ यात्रा में सम्मिलित हुए।

भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह भाटी, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग ओमप्रकाश पालीवाल,गोविंद सिंह भाटी,राजकमल त्रिवेदी,खेमाराम, चंद्र प्रकाश चारण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ यात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

उल्लेखनीय है कि यह योजना प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन के लिए प्रदान की गई महत्वपूर्ण सुविधा है,जिससे प्रदेश भर के वरिष्ठ नागरिक प्रतिवर्ष लाभान्वित हो रहे हैं।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026