जोधपुर की अक्षिता ने किया शहर और देश का नाम गौरवान्वित

  • गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा है अक्षिता
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2025 में किया बेहतरीन प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर की अक्षिता ने किया शहर और देश का नाम गौरवान्वित। जोधपुर की होनहार छात्रा अक्षिता भंसाली,जो वर्तमान में गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,गांधीनगर में विधि की पढ़ाई कर रही हैं,ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर शहर और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

अक्षिता ने अपनी टीम सदस्य निहारिका अग्रवाल,दिशा दंड और लक्ष्मी वर्मा के साथ 2 नवम्बर को अमेरिका के बॉस्टन शहर में आयोजित Foreign Direct Investment International Arbitration Moot Court Competition 2025 की ग्लोबल राउंड्स में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन Suffolk University द्वारा किया गया था।
टीम की अन्य सदस्य ह्रिदा शुक्ला और गार्गी शर्मा ने भी टीम के अनुसंधान एवं लेखन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्व के प्रतिष्ठित विधिविश्वविद्यालयों (68) की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में अक्षिता और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए। टीम को ओरल राउंड्स में पाँचवाँ स्थान प्राप्त हुआ,उन्हें द्वितीय सर्वश्रेष्ठ प्रत्युत्तर (Respondent) मेमोरियल पुरस्कार और संपूर्ण प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली टीम का सम्मान भी मिला। इस उपलब्धि के लिए टीम को 1500 अमेरिकी डॉलर,लगभग ₹1.25 लाख की नकद राशि से सम्मानित किया गया।

तीर्थयात्रा ट्रेन भगत की कोठी से रामेश्वरम के लिए रवाना

यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद समाधान और विधिक शोध के क्षेत्र में विश्व की सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। अक्षिता,जोधपुर के जितेन्द्र भंसाली की सुपुत्री हैं। उनकी यह सफलता जोधपुर के लिए गर्व का विषय है और यह सिद्ध करती है कि मेहनत,लगन और टीमवर्क से भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026