भाजपा एसआईआर संभाग सहप्रभारी जगदीश धाणदिया का किया स्वागत

जोधपुर/समदड़ी(दूरदृष्टीन्यूज), भाजपा एसआईआर संभाग सहप्रभारी जगदीश धाणदिया का किया स्वागत। समदड़ी मंडल कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा एसआईआर संभाग सह-प्रभारी जगदीश धाणदिया का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला मंत्री पारस प्रजापत,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा,मंडल महामंत्री लुंबाराम चौधरी,मंडल उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,ओमप्रकाश प्रजापत,संतोष गर्ग,पिराराम घांची,तिलोक राठौर, अशोक दर्जी,सोहन गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सभी ने एसआईआर के संभाग सह-प्रभारी जगदीश धाणदिया के संगठनात्मक मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद प्रकट किया। इसी प्रकार समदड़ी मंडल के विभिन्न बूथों पर सम्पर्क किया गया जिसमें बूथ संख्या 189 पर एसआईआर-2 गहलोत एवं एसआईआर-2 हीरालाल गुर्जर,बूथ संख्या 188 पर एसआईआर-2 मदन पटेल एवं एसआईआर-2 भरत,बूथ संख्या 191 पर एसआईआर-2 मोतीराम चौधरी एवं एसआईआर-2 भंवर प्रजापत तथा बूथ संख्या 194 पर एसआईआर-2 गणपत सैन की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भाजपा एसआईआर के सह-प्रभारी जगदीश धाणदिया ने चुनाव आयोग द्वारा संचालित एसआईआर कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सही पंजीकरण सुनिश्चित करना, गलतियों को सुधारना,नए मतदाताओं को जोड़ना और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर जगदीश धाणदिया ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक सशक्तिकरण का अभियान है,जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची की जानकारी लें,लोगों को जागरूक करें,छूटी हुई प्रविष्टियाँ जोड़ें,त्रुटियों को सुधारें और अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष और मजबूत लोकतंत्र की नींव है और भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने आह्वान किया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं,वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक विशेष रूप से पहुंच बनाना संगठन की प्राथमिकता है।

सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सह-प्रभारी जगदीश धाणदिया के मार्गदर्शन में समदड़ी मंडल के प्रत्येक बूथ को और अधिक संगठित एवं मजबूत किया जाएगा,जिससे आगामी कार्यक्रमों में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026