multi-level car parking constructed at the railway station

रेलवे स्टेशन पर बन रही दो मल्टीलेवल कार पार्किंग लेने लगी आकार

-एक हजार गाड़ियों के पार्किंग की क्षमता
-एक साथ 650 कारों और 350 दुपहिया वाहनों के पार्किंग की मिलेगी सुविधा
-भगत की कोठी साइड की एमएलसीपी की चार पांचवीं मंजिल का कार्य प्रगति पर
-शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयासों को मिलेगी गति

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन पर बन रही दो मल्टीलेवल कार पार्किंग लेने लगी आकार। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 474 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में यातायात सुविधा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

स्टेशन के दोनों ओर भगत की कोठी साइड (ओलंपिक रोड) और राईका बाग साइड (हरीश जोशी मार्ग) दो मल्टीलेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) का निर्माण तेजी से जारी है। इनके पूरा होने पर लगभग एक हजार वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

भगत की कोठी साइड की पांच मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बिल्डिंग की चार मंजिलों का ढांचागत निर्माण पूरा कर लिया गया है और पांचवीं मंजिल पर कार्य प्रगति पर है। निर्माण के साथ-साथ फिनिशिंग का काम भी साथ-साथ किया जा रहा है। राईका बाग साइड पर भी पांच मंजिला एमएलसीपी का निर्माण कार्य जारी है,जिसमें फिलहाल ग्राउंड फ्लोर का कार्य पूरा होने को है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास कार्य के पूर्ण होने पर यात्रियों और शहर वासियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों दिशाओं में विकसित की जा रही मल्टीलेवल पार्किंग से न केवल रेल यात्रियों बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले नागरिकों और व्यापारियों को भी पार्किंग की बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू और पहले से अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

यह होगा आकार और क्षमता:-
भगत की कोठी साइड की एमएलसीपी 66×67.5 मीटर क्षेत्र में बन रही है,जिसमें चार मंजिल आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसमें लगभग 375 कारें और 210 दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। दोपहिया वाहनों के लिए ग्राउंड फ्लोर निर्धारित रहेगा।
राईका बाग दिशा की एमएलसीपी में 265 कारें और 140 दोपहिया वाहन एक साथ पार्क किए जा सकेंगे।

500 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड जोड़ेगी दोनों एमएलसीपी को:-
दोनों मल्टीलेवल कार पार्किंग को जोड़ने के लिए एक 500 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह रोड मुख्य स्टेशन बिल्डिंग के सामने ड्रॉप एरिया पर आने जाने के लिए बनाई जाएगी, इससे यात्रियों और वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। भगत की कोठी साइड की एमएलसीपी में वाहनों की एंट्री मौजूदा पार्सल रोड से होगी।

रेलवे के लिए भी लाभदायक:-
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार,मल्टीलेवल कार पार्किंग वाणिज्यिक दृष्टि से भी रेलवे के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इन पार्किंग स्थलों का उपयोग रेलवे यात्रियों के साथ-साथ आम नागरिक भी निर्धारित शुल्क पर कर सकेंगे, जिससे राजस्व में वृद्धि और सुविधाओं में विस्तार होगा।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास- मल्टी लेवल पार्किंग सुविधाएं:-
🔹 भगत की कोठी साइड एमएलसीपी
ग्राउंड + 4 फ्लोर बिल्डिंग
पार्किंग एरिया:- ग्राउंड + 3 मंज़िल
क्षमता:- 375 चौपहिया व 210 दुपहिया वाहन
लक्ष्य पूर्णता तिथि: 31 मार्च 2026

🔹 राईका बाग साइड एमएलसीपी
ग्राउंड + 4 फ्लोर बिल्डिंग
पार्किंग एरिया:- 2वीं, 3वीं और 4वीं मंज़िल
क्षमता:- 265 चौपहिया व 140 दुपहिया वाहन
लक्ष्य पूर्णता तिथि:- 31 जनवरी 2027

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026