आदर्श नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मनाया अन्नकूट महोत्सव

  • कार्तिक पूर्णिमा पर छप्पन भोग के मनोरथ
  • कॉलोनी के निवासियों के सहयोग से हुआ आयोजन
  • आदर्श नगर के घर-घर से बनकर आए पकवान
  • सभी देवी-देवताओं को लगाया छप्पन भोग
  • भजनों की प्रस्तुति से वातावरण हुआ भक्तिमय
  • कॉलोनी के बच्चों का सराहनीय सहयोग रहा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आदर्श नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मनाया अन्नकूट महोत्सव। शहर में कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर बुधवार को विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मना कर दीपदान किया गया। ठाकुरजी व अन्य देवी- देवताओं को छप्पन भोग लगा कर विधिविधान से आरती की गई।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20E आदर्श नगर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर अन्नकूट का आयोजन किया गया,जिसमें ठाकुर जी व अन्य देवीदेवताओं को छप्पन भोग लगाया कर दीप मालिका सजाकर देव दिवाली पर्व मनाया गया।

20251105_194427

अन्नकूट महोत्सव के तहत बुधवार शाम को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आकर्षक सजावट की गई। सभी देवी देवताओं की प्रतिमा का श्रृंगार कर पुष्पमाला पहनाई गई। कॉलोनी के सभी घरों से महिला शक्ति ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन,भोग, बनाकर तथा ऋतु फल-फूल से छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।

इस अवसर पर शाम 5 बजे से ही भोग की सामग्री को एकत्रित कर एकरूप के वर्तनों पर सजाया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन,खीर,खाजा,मीठे चावल, सूखे मेवे,खींचीए, सलेड़ा, पापड़, कढ़ी चावल,पूड़ी,हलवा,दाल, चिप्स, चॉकलेट्स, लड्डू सहित कई प्रकार के व्यंजन तथा विभिन्न प्रकार के ऋतु फलों से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।

इसे भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला व तीन साथी गिरफ्तार

शाम 7:15 बजे सामूहिक आरती की गई जिसमें क्षेत्र की महिला, पुरुषों व बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।आरती के बाद पुष्पांजलि हुई।इसके बाद भजनों का दौर चला। महिलाओं व पुरुषों ने कृष्ण तथा विभिन्न देवी देवताओं के भजनों से वातावरण को भक्ति भाव से भर दिया। रात्रि 8:30 तक चले भजन के बाद सभी को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल व सुचारु बनाने में कॉलोनी की महिलाओं,पुरुषों के साथ बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों का योगदान सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़िएगा – 32.49 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को मुरादाबाद में पकड़ा

इसी प्रकार चांदपोल गोवर्धन तालाब स्थित हनुमानगढ़ बालाजी मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 56 भोग की झांकी सजाई गई। अन्नकूट महोत्सव के तहत क्षेत्रवासियों द्वारा सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर भगवान गणपति और हनुमान मंदिर के साथ राम दरबार में 56 भोग की झांकी के साथ मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

इसे अवश्य पढ़ेंकमिश्नरेट में ए श्रेणी की चार घंटे हथियारबंद नाकाबंदी कर चैकिंग

ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में महंत श्रीधरगिरि के सानिध्य में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर समिति एवं भक्तों की ओर से अन्नकूट मनोरथ का आयोजन किया गया। महंत श्रीधर गिरी ने बताया कि दोपहर में अन्नकूट दर्शन किए गए। छह नवम्बर को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिएट्रक से टकराने के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग युवक जिंदा जला

इसी तरह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 ई स्थित मीरा पार्क के शिव कृष्ण मंदिर प्रांगण में पण्डित मांगीलाल वैष्णव के सानिध्य में अन्नकूट का भोग लगाया गया। मोहल्ला विकास समिति अध्यक्ष रमेश भार्गव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक मास के अवसर पर भक्ति भाव और उल्लास पूर्वक अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। अन्नकूट पर्व पर भगवान शिव व माता रानी को सामूहिक रूप से 56 प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद श्रद्धा पूर्वक अर्पित कर भोग लगाया गया।

यह भी पढ़ें – रात्रि ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पर कार चढ़ाने का प्रयास पीछे हटकर बचाई जान

सांगरिया के पटेल नगर,धर्मकांटा स्थित ठाकुरजी के मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई। मंदिर में आने वाले भक्तों में अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया गया।


उचित दर पर व्याप्त देने के लिए  9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026