Doordrishti News Logo

विहिप कार्यालय में हुआ हवन

जोधपुर, कोराना वायरस व जन अनुशासन पखवाड़ा चलते इस बार भी पिछले साल की तरह रामभक्तों ने अपने आराध्य देव श्रीराम का जन्मोत्सव घरों में ही मनाया। घरों में ही पूजा अर्चना के बाद श्रीराम दरबार को भोग लगाया। पूरे विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की गई।

नवरात्रि के दिनों में राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा इस बार जन अनुशासन पखवाड़ा की गाइड लाइन व धारा 144 के कारण स्थगित करनी पड़ी जिसके चलते घरों में ही भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने का आह्वान विहिप और हिन्दू संगठनों की ओर से किया गया था।

Lord Ram's birthday celebration

इस कारण घरों में ही श्रीराम दरबार का चित्र सजावट के साथ लगाया और पूरे परिवार के साथ बैठकर दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। कई लोगों ने दोपहर में घरों की छत पर और मंदिर में राम जन्म की खुशी में थाली, शंख बजाए। राम जन्मोत्सव के दौरान आज सेवा करने वाले श्रीराम भक्तों ने गरीबों को भी भोजन कराने के साथ जरूरतमंदों के बीच खानपान की सामग्री का वितरण विशेष तौर पर किया।

हर साल रामनवमी को सूर्यनगरी में धूमधाम से मनाया जाता है और भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है लेकिन जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में रामनवमी को संक्षिप्त रूप में हवन के साथ मनाया गया। हवन के दौरान कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की गई। पिछले साल भी लॉकडाउन के कारण शोभायात्रा स्थगित की गई थी।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026