जोधपुर, शहर के नागौरी गेट थाने में एक मंदबुद्धि का अपहरण कर जबरन विवाह व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि उनके ही रिश्तेदारों ने उसका अपहरण कर लिया और नागौर जिले के गोवा गांव में ले जाकर उसका जबरन विवाह कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।
नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि मामले में पीडि़ता की मां का आरोप है कि उसका उसके मामा सहित अन्य ने अपहरण कर लिया था इसके बाद नागौर जिले में ले जाकर उसका जबरन विवाह भी कर दिया। सोमवार को पीडि़ता की मां की ओर से रिपोर्ट दी गई। मामले में अब पुलिस जांच में जुटी है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

