जोधपुर, शहर के प्रतापनगर स्थित लाला लाजपत रॉय कॉलोनी में मंगलवार की सुबह करंट लगने से एक कमठा मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना को लेकर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कुड़ी थानान्तर्गत झालामंड मेघवालों का बास निवासी 19 साल का मनीष पुत्र मुकेश मेघवाल कमठा मजदूरी करता था। वह मंगलवार की सुबह प्रतापनगर लाला लाजपत रॉय कॉलोनी में कमठा मजदूरी कर रहा था। तब उसे अचानक से करंट लग गया। इस पर उसे तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। जहां पर मृत बता दिया गया। पुलिस की तरफ से अब जांच की जा रही है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

