जोधपुर, भीलवाड़ा जिले में पुलिस पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सुनील डूडी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। पुलिस पर फायरिंग कर दो पुलिस कर्मियों को शहीद करने के आरोप में उसे भीलवाड़ा पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई है। आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले जैसे तीन मामलों में आरोपी सुनील डूडी वांटेंड चल रहा था।
मालूम हो कि 28 जनवरी को भी पीपाड़ पुलिस सूचना के आधार पर आरोपी सुनील डूडी व उसके दो साथियों का पीछा कर रही थी, तब सुनील डूडी की गाड़ी पलट गई थी। सुनील ने उस समय भी पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, लेकिन उस वक्त गोली पुलिस को नहीं बल्कि उसी के साथी महिपाल के पैर में लगी थी। तब मौका पा कर सुनील व उसका एक साथी फरार हो गया था। गोली से घायल महिपाल को पुलिस ने पकड़ लिया था। बाद में महिपाल का एक पैर उपचार के दौरान डॉक्टरों को काटना पड़ा। मामले में सुनील के खिलाफ महिपाल ने रिपोर्ट नहीं दी। संदेह है कि दोनों के बीच समझौता हो गया था लेकिन मामले में पीपाड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
एक रात जोधपुर में रूका था
10 अप्रेल को पुलिस कर्मियों पर फायरिंग के बाद आरोपी सुनील भाग निकला था। पुलिस सूत्रों की माने तो वो 12 अप्रेल की रात जोधपुर में ही रूका था, लेकिन कहां रूका इसकी जांच पुलिस अब कर रही है। अगले दिन सुबह यानी 13 अप्रेल को वो जोधपुर से निकल गया था। उसको जोधपुर में कहां और किसने पनाह दी, इसकी जांच जारी है।
वारदात के बाद हुआ था फरार, कमरा किराए लेकर रहा
28 जनवरी की वारदात के बाद आरोपी सुनील डूडी फरार हो गया था। पुलिस कई बार उसके घर दबिश देने पहुंची, लेकिन वो हाथ नहीं आया। दरअसल डूडी ने वारदात के बाद घर छोड़ दिया था। वो घर के पास ही एक कमरा किराए लेकर रहने लगा था।
Related posts:

6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला

जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

