जोधपुर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा कचहरी में लगे एक केशियर पर रूपए चुराने का आरोप लगा है। उस पर सौ और दो सौ रूपयों की गड्डी पार किए जाने का अंदेशा जताते हुए मैनेजर ने उदयमंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि एसबीआई कचहरी परिसर के मैनेजर उमेश कुमार मेहता यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बैंक की स्केव शाखा से नकदी का एसबीआई और दूसरी बैंकों को रूपए का लेन देन होता है। जिसका ऑन लाइन ट्रांजेक्शन भी होता है। इसी शाखा में नगदी कम मिलने पर जांच की गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इस पर एक बैंक कर्मी के रूपए लेते नजर आने पर अब मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि सौ रूपयों की 4 गड्डियां और दो रूपए की एक गड्डी को पार किया है। फिलहाल उदयमंदिर पुलिस की तरफ से पड़ताल की जा रही है।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

