Doordrishti News Logo

जोधपुर, तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। आरटी- पीसीआर रिपोर्ट के साथ आने वाले यात्रियों के लिए ग्रीन चैनल बनाया गया है ताकि ऐसे यात्री बगैर किसी परेशानी के कम से कम समय में बाहर निकल सके। बगैर रिपोर्ट के यहां पहुंचने वाले यात्रियों के लिए येलो लाइन बनाई गई है। इस पर से होकर निकलते समय उनके सैंपल लिए जा रहे है।

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रख राज्य सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लेकर आना अनिवार्य कर रखा है। इस रिपोर्ट के बगैर यहां पहुंचने वाले यात्रियों के हाथों हाथ सैंपल लेकर उन्हें क्वारेंटाइन में रहने की हिदायत दी जा रही है। रिपोर्ट और बगैर रिपोर्ट के यात्रियों के एक साथ बाहर निकलने की होड़ में काफी समय लग रहा था। इसका समाधान निकालते हुए रेल प्रशासन ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक ग्रीन चैनल बना दिया।

रेल से नीचे उतरते ही यात्रियों को हरे व पीले रंग की दो लाइनों में बने चौकोर निशान नजर आ जाते हैं। अपनी रिपोर्ट के साथ आने वाले यात्री इस लाइन से होकर गुजरते हुए अपनी रिपोर्ट दर्शा आगे बढ़ते रहते हैं। बगैर रिपोर्ट आने वाले यात्रियों को पीली लाइन से होकर निकलना पड़ता है। आगे जाते ही उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। ग्रीन चैनल बनाए जाने से रिपोर्ट साथ में लेकर आने वाले यात्रियों को कम से कम समय में बाहर निकलना आसान हो गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026