Doordrishti News Logo

जोधपुर, एक तरफ़ कोरोना निरंतर पांव पसार रहा है, वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में भर्ती गम्भीर मरीज़ों हेतु निरंतर प्लाज्मा की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। जोधपुर ब्लड डोनर्स के विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया कि शहर में दो दिवसीय वीकेंड कर्फ्यू भी पीड़ित की मानवता सेवार्थ समर्पित रक्तदाताओं के हौसलों को रोक नहीं पाया।

शनिवार देर रात श्रीराम अस्पताल में भर्ती गम्भीर महिला पेशेंट के लिए रक्तदाता प्रकाश चौधरी के प्रोत्साहन पर कपिल सोनी एवं ओमप्रकाश खोजा ने एमडीएमएच ब्लड बैंक पहुंच कर प्लाज्मा डोनेट किया। रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करने हेतु जेबीडी समूह के नवनीत बोहरा, नरेन्द्र राठौड़ एवं विजय अरोड़ा मौजूद थे तथा प्लाज़्मा डोनेशन का प्रोसेस डॉ. गोपाल जाखड़ एवं निर्मल राव ने किया।

जेबीडी समूह से जुड़े महिपाल सिंह की पहल पर गौरव गुर्जर एवं मनोज चौधरी एमडीएमएच ब्लड बैंक पहुंचे एवं प्लाज्मा डोनेट किया। राजदादी अस्पताल में भर्ती मरीज़ हेतु आपातकाल में ए पॉजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता पड़ऩे पर एमडीएमएच ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टैक्नीशियन अर्जुन सेन ने जि़म्मेदारी निभाते हुए प्लाज्मा डोनेट किया। इस दौरान जेबीडी समूह के देवेन्द्र पुरोहित एवं मोहसिन खान मौजूद थे तथा प्लाज्मा डोनेशन की प्रक्रिया में डॉ. जीसी मीणा एवं लैब टैक्नीशियन मोहम्मद तौसीफ एवं राजेन्द्र चौधरी ने सहयोग किया।

जोधपुर ब्लड डोनर्स के मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोरोना से जंग जीते हुए 28 दिन हो चुके हों और 3 महीने से ज़्यादा न हुए हों अथवा जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाए 14 दिन हो चुके हों ऐसे सभी व्यक्ति कोरोना पीडि़त मानवता सेवार्थ अपना प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए मोबाइल नम्बर 9571002000 पर व्हॉट्सएप्प अथवा कॉल द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026