आपसी विवाद में युवक का अपहरण एवं मारपीट
जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी विवाद में युवक का अपहरण एवं मारपीट।शहर के डीपीएस सर्कल के पास से एक युवक का अपहरण कर मारपीट की गई।पीडि़त ने नामजद आरोपियों के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है।आरोपी हाथ नहीं लगे है। इसमें आपसी विवाद होना बताया जाता है।
27.825 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार,कार जब्त
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि जैसलमेर जिले के भणियाना स्थित झाबरा निवासी शंकर सिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पाल डीपीएस सर्किल के पास में आया था। जहां पर मनमोहन सिंह, भवानी सिंह,भूपेंद्र सिंह,जसवंत सिंह आदि गाड़ी लेकर आए और उसका रास्ता रोक कर मारपीट की फिर आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर अपने साथ ले गए। बाद में रास्ते में मारपीट कर छोड़ दिया। उसे धमकाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरंभिक पड़ताल में इनके बीच आपसी विवाद होना बताया जाता है।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

