27.825 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार,कार जब्त

तस्करों को पकडऩे के लिए पुलिस को उतरना पड़ा पानी भरे गड्ढे में

जोधपुर(डीडीन्यूज),27.825 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार,कार जब्त। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम की कड़ी में शनिवार को दो तस्करों को पकड़ा और 27.825 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी कार में सवार थे और पुलिस बचने के लिए माइनिंग के पानी भरे गड्ढे में उतर गए। पुलिस भी पानी मेें उतरी और दस्तयाब कर लिया। अभियुक्तों से अब पूछताछ की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार के निर्देशानुसार एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना,एसीपी बोरानाडा के सुपरविजन में गठित टीम में शामिल लूणी थानाधिकारी डॉ.हनवंतसिंह राजपुरोहित,प्रोबेश्नर एसआई हेमराज मय टीम ने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम के लिए नाकाबंदी की।

एमडीएमएच में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन

कांकाणी जंभेश्वर पेट्रोल पंप के सामने एक स्वीफ्ट को आते देख रुकने का इशारा किया गया। उसका चालक कार को तेजी से भगाते हुए एक घर के बाड़े में घुस गया। बाद में कार से उतर कर दो युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर भागे और माइनिंग के पानी भरे गड्ढे में कट्टे को फेंंक दिया। पुलिस वहां पहुंची तब वे दोनों पानी में उतर कर भागने लगे। इस पर पुलिस भी पानी में उतरी और उन्हें पकड़ा।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता बालोतरा जिले के मंडली स्थित गंगावास कोरणा निवासी मनोज कुमार पुत्र छोगाराम विश्रोई एवं रौनक पुत्र श्यामाराम विश्नोई बताया। इस पर दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद डोडा पोस्त चार लाख रुपए का है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026