पति ने लगाया कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप
महिला आत्महत्या प्रकरण
जोधपुर(डीडीन्यूज),पति ने लगाया कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप। जिला पश्चिम के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने गत 11 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। जिस पर अब पति ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरेाप लगाया कि उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया। उसकी पत्नी को वीडियो फोटो वायरल की धमकी देकर जबरन घर में रखा गया था। राजीव गांधी नगर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।
इसे भी पढ़ें – फैक्ट्री की छत से गिरे व्यक्ति की मौत
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी ने 11 अगस्त को सुसाइड किया था। उसकी पत्नी को थाना क्षेत्र में रहने वाले सतीश सैन,मूलाराम आदि तंग और परेशान करते थे। उसकी पत्नी की फोटो वीडियो के बल पर ब्लैकमेल किया जा रहा था।
मूला राम ने उसकी पत्नी को जबरन अपने घर में रखा हुआ था। पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी भी बिना जानकारी के चलाई जा रही थी। उसे मूलाराम द्वारा जबरन घर में रखे जाने पर परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आंरभ की है।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

