Doordrishti News Logo

प्लॉट सौदे के बदले 9 लाख की लूट का एक आरोपी पकड़ा

मोटर पंप एजेंसी संचालक से हुई थी लूट
-कार में आए तीन बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्लॉट सौदे के बदले 9 लाख की लूट का एक आरोपी पकड़ा। शहर के सरदारपुरा चिल्ड्रन पार्क के पास में मोटर पंप एजेंसी संचालक से 9 लाख की लूट हो गई थी। उसे प्लॉट दिलाने का झांसा देकर इस लूट को अंजाम दिया गया। पीडि़त का कार में अपहरण किए जाने के साथ मारपीट कर कायलाना के पास में छोड़ दिया गया। घटना गत मंगलवार शाम की है। इस बारे में पुलिस ने अब एक आरोपी को पकड़ा है,अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी जाखड़ों की ढाणी नारवा सूरसागर निवासी मनीष जाट पुत्र चुतराराम जाट को गिरफ्तार किया।

पति ने लगाया कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप

सरदारपुरा थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि भगत की कोठी पुराना पुलिस चौकी के सामने रहने वाले धनराज पुत्र रामलाल के साथ यह घटना हुई। इसके अनुसार उसके एक परिचित भोमाराम ने बताया कि उसके कुछ जानकार लोग प्लॉट का सौदा करवाते है। दोनों मिलकर एक प्लॉट की खरीद करते है, जिसके लिए दस लाख का इंतजाम करना पड़ेगा। इस पर धनराज ने नौ लाख रुपए जुटाने के बाद भोमाराम के साथ में बाइक पर बैठकर सरदारपुरा चिल्ड्रन पार्क के पास में पहुंचा। तब वहां एक क्रेटा कार आई और उसमें तीन लोग सवार थे। धनराज कार में बैठ गया मगर उसका साथी भोमा राम बाहर बाइक पर ही खड़ा रहा। बाद में कार में सवार तीन युवक उसका अपहरण कर इधर उधर शहर में घुमाते रहे। बाद में उसके भगत की कोठी क्षेत्र में लाया गया।

धनराज को शक होने पर सौदा नहीं करने की बात की। तब आरोपी उसे कार में बाद में कायलाना की तरफ लेकर गए और मारपीट कर 9 लाख रुपए लूट लिए। एएसआई राजेंद्र सिंह के अनुसार घटना मंगलवार शाम चार बजे से शुरू हुई। पीडि़त बाद में टैक्सी कर पहुंचा और भाई को जानकारी दी। मामला दर्ज किया गया है।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025