फैक्ट्री की छत से गिरे व्यक्ति की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),फैक्ट्री की छत से गिरे व्यक्ति की मौत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में एक फैक्ट्री में 1 सितंबर को श्रमिक छत से गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अब उसकी मौत हो गई। इस बारे में बासनी थाने में मर्ग दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें – पत्रकारों की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न
बासनी पुलिस ने बताया कि गंगाणी का रहने वाला गंगाणी 45 वर्षीय अर्जुनराम पुत्र गोरधनराम जाट बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह 1 सितंबर को फैक्ट्री की छत से गिर गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी अब मौत हो गई। इस बारे में उसके पुत्र मुन्नाराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

