Doordrishti News Logo

शराबी चढ़ा हाईटेंशन लाइन पर समझाइश कर उतारा

-मेडिकल कराया
-शांतिभंग में गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),शराबी चढ़ा हाईटेंशन लाइन पर समझाइश कर उतारा। शहर के एम्स रोड पर शु्रकवार की दोपहर में एक शराबी विद्युत की हाईटेंशन लाइन पर काफी ऊंचाई पर चढ़ गया। उसके हाईटेंशन लाइन पर चढऩे की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया। बाद में उसे लाइन से नीचे उतरवा कर मेडिकल करवाया गया। उसे शांतिभंग में हिरासत में लिया गया।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि दोपहर में जानकारी मिली कि एम्स रोड-दाउ की होटल के पास से निकल रही हाईटेंशन लाइन पर अज्ञात शख्स चढ़ गया है। वह काफी ऊंचाई पर चढ़ा है। उस तक बात पहुंचा पाना भी मुश्किल हो रहा है। बाद में सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर जोधपुर आएंगे

इस बीच एसीपी पश्चिम छवि शर्मा भी वहां पहुंची और समझाइश कर उतारा गया। थानाधिकारी दवे ने बताया कि लाइन पर चढ़े व्यक्ति की पहचान चूरू जिले के आसपुर हाल जोधपुर निवासी सागरमल पुत्र रामलाल जाट के रूप में की गई। वह शराब के नशे में चढ़ा था,उसका मेडिकल करवाने के बाद शांतिभंग में पकड़ा गया।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025