Doordrishti News Logo

जोधपुर: हत्या के आरोप में दो और गिरफ्तार,अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

हमले में घायल दुकानदार की मौत प्रकरण

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: हत्या के आरोप में दो और गिरफ्तार,अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार। शहर के डांगियावास स्थित सालवाकलां गांव में दुकानदार की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में गत मंगलवार को मनीष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दो और आरोपी बबलू पुत्र हड़मान मेघवाल और सुनील पुत्र मानाराम को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने दो और अभियुक्त भोपालगढ़ के गोदावास निवासी संजय पुत्र सक्ताराम मेघवाल एवं झालामलिया भोपालगढ़ के विशाल पुत्र मोतीराम नायक को गिरफ्तार किया गया।

दोनों को आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया जाएगा। प्रकरण में परिजन की तरफ से चार पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी गई थी। अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके है। किसी अन्य के शामिल होने को लेकर भी अनुसंधान किया जाएगा।

जोधपुर: हत्या के आरोप में दो और गिरफ्तार,अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि सेवकीखुर्द गांव निवासी महिपाल मेघवाल की सालवा कला गांव में मोबाइल की दुकान है। वह मोबाइल शॉप लॉक कर मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। सुनील मेघवाल भी उसके साथ था। सालवाकलां गांव से बाहर निकलते ही पहले से मौजूद चार-पांच युवकों ने महिपाल की बाइक को रुकवाया था।

आपसी रंजिश के चलते हमलावरों ने लाठी,रॉड व चाकू से महिपाल पर हमला कर दिया। जिससे उसके दोनों पैर और सिर में गंभीर चोटें आई। शरीर के अन्य हिस्सों में घाव हुए। साथी सुनील ने बीच बचाव किया तो सभी आरोपी अपनी दोनों मोटरसाइकिल पर भाग गए। बाद में सुनील ने परिचित को फोन कर बुलाया और गंभीर हालत में घायल को अस्पताल ले गए,जहां उसकी मौत हो गई थी। घायल के पिता रामूराम ने गोदावास निवासी बबलू, मनीष,सालवा कला निवासी सुनील और 3-4 अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026