जोधपुर: युवक को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी
- दंपत्ति पर ब्लैकमेल का आरोप
- आरोपी टैक्सी चालक की पत्नी ने रची साजिश
- दस लाख की डिमाण्ड
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: युवक को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी।शहर के माता का थान क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने दंपत्ति पर ब्लैकमेल कर रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। युवक को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उससे दस लाख रुपयों की डिमाण्ड रखी गई है। माता का थान पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। पीडि़त फर्नीचर का कार्य करता है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि एक युवक ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गत 5 अप्रैल से लेकर 12 जून के बीच में वह एक टैक्सी चालक के संपर्क में आया था। उसने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और खुद को गरीब बताते हुए उससे काम मांगा था। तब फर्नीचर कार्य के लिए उसकी टैक्सी को लगाया गया।
आरोपी के घर पर फर्नीचर बनाकर भी लगाया था। तब आरोपी की पत्नी ने कहा कि वे लोग गरीब हैं और सिलाई का कार्य करना चाहती है। इस पर उसे तीस हजार की मदद दी गई। इसके बाद टैक्सी चालक की पत्नी से बात होने लगी।
जोधपुर: विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी
5 जून को उसने किसी बहाने अपने घर बुलाया और जबरन संबंध स्थापित करने चाहे। तब महिला का पति भी आ गया। फिर दोनों ने दुष्कर्म और हनी ट्रैप केस में फंसाने की धमकी देने लगे। बार बार रुपयों का दबाव बनाया गया। पीडि़त ने कोर्ट के मार्फत अब माता का थान पुलिस थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

