लीलण सुपरफास्ट 19 ट्रिप आंशिक रद्द रहेगी,फुलेरा तक चलेगी
जयपुर स्टेशन यार्ड में होगा तकनीकी कार्य
जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर : लीलण सुपरफास्ट 19 ट्रिप आंशिक रद्द रहेगी,फुलेरा तक चलेगी। जैसलमेर- जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट ट्रेन 16 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच कुल 19 ट्रिप फुलेरा-जयपुर रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के क्रम में स्टेशन यार्ड में एयर कॉनकोर्स की स्थापना के फेज प्रथम व द्वितीय के तहत कॉलम,गर्डर और ब्रेसिंग की लांचिंग के कारण जोधपुर मंडल पर चलने वाली ट्रेन लीलण एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा।
जोधपुर : 1 अगस्त को गोवर्धन तक ही जाएगी बाड़मेर-मथुरा ट्रेन
इस तकनीकी कार्य के कारण ट्रेन नंबर 12467/12468, जैसलमेर- जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट 16,17,19,20,21,24,25 व 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक आवागमन में फुलेरा से जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी अर्थात ट्रेन का संचालन इस अवधि में जैसलमेर-फुलेरा स्टेशनों के मध्य ही होगा।
Related posts:

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में प्रचार कर रहा वांछित आरोपी
मधुमेह से बचाव की शुरुआत गर्भकाल से करें

इन्द्रोका के नवनिर्वाचित सरपंच छोटूसिंह का किया अभिनंदन

विश्व मधुमेह दिवस पर एमडीएमएच में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

