Doordrishti News Logo

निर्वाचन आयोग ने की उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली(डीडीन्यूज), निर्वाचन आयोग ने की उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू। गृह मंत्रालय ने 22 जुलाई 2025 की अपनी राजपत्र अधिसूचना एसओ3354(ई) के माध्यम से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को अधिसूचित किया है।

भारत के निर्वाचन आयोग को अनुच्छेद 324 के अंतर्गत उपराष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन कराने का अधिकार प्राप्त है। उपराष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम 1952 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों,अर्थात् राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन नियमावली,1974 द्वारा नियंत्रित होता है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचे जोधपुर,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

तदनुसार,भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति निर्वाचन,2025 से संबंधित तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। तैयारी संबंधी गतिविधियां पूरी होने पर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा यथाशीघ्र की जाएगी।

प्रमुख पूर्व-घोषणा संबंधी क्रियाकलाप,जो पहले ही शुरू हो चुके हैं,उनमें शामिल हैं
1-निर्वाचक मंडल की तैयारी जिसमें
राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं।

2-रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अंतिम रूप देना।

3-सभी पूर्व उपराष्ट्रपति के निर्वाचनों पर पृष्ठभूमि सामग्री तैयार करना और उसका प्रसार करना।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026