Doordrishti News Logo

जोधपुर: पत्थर खान श्रमिक की स्कार्पियो चालक ने ली जान

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पत्थर खान श्रमिक की स्कार्पियो चालक ने ली जान। शहर के 12 मील रिंग रोड पर पत्थर खान श्रमिक को स्कार्पियो चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

जोधपुर: आईआईटी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: केलु मसूदा अजमेर हाल बड़ली पत्थर खान में काम करने वाला श्रमिक शांतिलाल पुत्र रामा भील खान पर काम खत्म कर अपने घर राजीव गांधी नगर लौट रहा था। तब 12 मील अरणा फांटा रिंग रोड पर किसी स्कार्पियो के चालक ने उसकी उसे चपेट में ले लिया। हादसे में शांतिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में उसके भाई संवरसिंह ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।