Doordrishti News Logo

जोधपुर: सेना के हवलदार से गोल्ड कॉइन में इंवेस्ट के नाम पर 21 लाख की ठगी

  • शातिरों से गूगल प्ले स्टोर पर हुई पहचान
  • पहले भी हो चुके ठगी के शिकार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सेना के हवलदार से गोल्ड कॉइन में इंवेस्ट के नाम पर 21 लाख की ठगी। शहर के रातानाडा स्थित हामिदबाग आर्मी एरिया में रहने वाले सेना के हवलदार से शातिरों ने गोल्ड कॉइन में इंवेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 21 लाख रुपए ऐंठ लिए। घटनाक्रम 2 अप्रेल 25 से शुरू हुआ और गत बीस दिनों में इतनी बड़ी रकम को ऐंठ लिया गया। पीडि़त हवलदार की तरफ से परिवाद दिया गया। जिस पर रातानाडा पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के छपरा स्थित मुसेपुर हाल हामिदबाग आर्मी एरिया में रहने वाले रत्नेश कुमार पुत्र दिनेश सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बताया कि वह सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। 2 अप्रैल को उन्होंने गूगल पर प्ले स्टोर पर जाकर माइंड गेम के तहत गोल्ड कॉइन में इंवेस्टमेंट के नाम पर पता लगने पर वहां निवेश करना शुरू किया था। जिस पर शुरूआत में उन्हें लाभ मिलता रहा और फिर प्ले स्टोर पर ही शातिरों से पहचान बढऩे पर उन्होंने बड़ी रकम को इंवेस्ट करने को कहा। जिस पर उनके द्वारा कई बार में रुपए लगाए गए।

जोधपुर: दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

आखिरकार हाल में अंतिम बीस दिनों में उनके द्वारा काफी रकम लगा दी गई। 2 अप्रैल से लेकर हाल में उनसे 21 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने बताया कि हवलदार रत्नेश कुमार की तरफ से पुलिस में पहले परिवाद दिया गया था,जिस पर अब केस दर्ज करवाया गया है। उनके अनुसार गत साल भी उनसे ठगी हुई थी,मगर इसमें कितनी राशि ठगी गई इसका जिक्र नहीं किया गया है।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026