जोधपुर: दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

  • म्यूटेशन भरने के एवज में मांगी थी रिश्वत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर ग्रामीण इकाई ने बालेसर में ग्राम पंचायत बेलवा के पटवारी को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेलवा के पटवार घर में की गई। पटवारी ने यह रिश्वत एक खेत के म्यूटेशन भरने के एवज में मांगी थी।

जोधपुर: ताले तोड़ने की कोशिश नहीं टूटे तो बाइक से चुराया पेट्रोल

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी ने बताया कि एक परिवादी ने पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने खेत खरीदा था और म्यूटेशन के लिए काफी समय से पटवारी के चक्कर लगा रहा था। पटवारी दीपक शर्मा ने म्यूटेशन भरने के बदले रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने जब इस शिकायत का सत्यापन करवाया था तो वह सही निकली। इस पर मंगलवार शाम को एसीबी की टीम ने बेलवा के पटवार भवन में ट्रैप की कार्रवाई की। पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में एसीबी के जोधपुर ग्रामीण निरीक्षक मनीष चौधरी और उनकी टीम मौजूद थी।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026