Doordrishti News Logo

जोधपुर: कमरे से डोडा पोस्त और अवैध शराब बरामद आरोपी फरार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: कमरे से डोडा पोस्त और अवैध शराब बरामद आरोपी फरार। शहर की बनाड़ पुलिस ने गुजरावास गांव में एक रहवासीय कमरे पर रेड दी। कमरे में रहने वाला फरार हो गया। तलाशी लिए जाने पर वहां से सवा किलो अवैध डोडा पोस्त और 65 पव्वे देशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी को नामजद कर मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण बनाया गया है।

जोधपुर: इंस्टाग्राम के जरिए शेयर बाजार से जुड़े शातिरों ने 2.55 लाख ऐंठे

थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि गुजरावास में एक कमरे में रहने वाले गणेश पुत्र भगाराम जाट के यहां अवैध रूप से मादक पदार्थ होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी। इस पर पुलिस जाब्ते के साथ उसके कमरे पर रेड दी गई। थानाधिकारी गंगाराम के अनुसार आरोपी गणेश जाट वहां नहीं मिला और वह फरार हो गया। कमरे में 1.220 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 65 पव्वे देशी अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts: