Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने हत्या के एक मामले में रविवार को फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर 2020 को भीलवाड़ा निवासी प्रतापराम पुत्र भूराराम जाट की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी।

जिसमें बताया कि सरवनराम पुत्र सियाराम खोजा जो कि रिश्ते में साला है जिसने 14 सितंबर की रात अपने चाचा के भाई राजू पुत्र घेवरराम को फोन कर बताया कि राजूराम खिलेरी से दुश्मनी रखता है। तब राजूराम खिलेरी 5 साथियों के साथ कमरे पर आया। इसके बाद 15 सितंबर को प्रतापराम के ससुर सियाराम को पुलिस ने श्रवणराम का शव एम्स अस्पताल रोड पर मिलने की जानकारी दी थी। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए पीपाड़ के पास कुड़ियों की ढाणी निवासी छोटा राम पुत्र रामदीन जाट को गिरफ्तार किया।

फोटो वायरल करने का था मामला

चौहाबो थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि मामला एक लड़क़ी की फोटो वायरल करने को लेकर हुआ था। इसमें प्रवीण कुमार उर्फ पीके, जीतू चौधरी, राजू उर्फ राजेंद्र द्वारा मृतक को सारण नगर ब्रिज के नीचे से अगवा करने के बाद बासनी स्थित कृषि मंडी के पास एक कैफे में मारपीट की गई थी। जिससे श्रवणराम बेहोश हो गया था। शरीर पर भी चोटों के निशान जाहिरा दिख रहे थे। बाद में उसे एम्स अस्पताल रोड चौहाबो हलके में छोड़क़र भाग गए थे।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026