Doordrishti News Logo

जोधपुर: ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड बाइक चलाने वाला गिरफ्तार

  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड बाइक चलाने वाला गिरफ्तार। शहर के वीर दुर्गादास ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड तेज रफ्तार में बाइक चलाने वाले आरोपी चालक को शास्त्रीनगर पुलिस ने पकड़ लिया है। ब्रिज पर रॉन्ग साइड बाइक चलाने का एक वीडियो बुधवार रात में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबरों के आधार पर यह कार्रवाई की।

जोधपुर: देचू सोलर प्लांट में तार चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि 17 जून को वीर दुर्गादास ओवरब्रिज पर अपाची मोटरसाइकिल को रॉन्ग साइड व खतरनाक तरीके से चलाकर स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर गाड़ी नंबरों के आधार पर पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक का पता लगाने के लिए टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी चालक लाला लाजपतराय कॉलोनी पुलिस थाना प्रतापनगर सदर निवासी महेन्द्र पुत्र श्यामलाल को दस्तयाब कर धारा 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार कर बाइक को एमवी एक्ट में जब्त किया।

Related posts: