Doordrishti News Logo

जोधपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी दर्शन व महिला सशक्तिकरण विषय पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास से किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सान्निध्य में राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग ममता भूपेश, प्रमुख शासन सचिव मुख्यमंत्री कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रेया गुहा, आयुक्त महिला अधिकारिता रश्मि गुप्ता की उपस्थिति में राज्य के विभिन्न जिलों एवं उपखण्ड स्तर से प्रतिभागियों द्वारा सम्मेलन में भागीदारी की गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा राज्य महिला नीति 2021 का विमोचन किया गया।

State level women's conference organized on Gandhi philosophy and women empowerment

गांधी दर्शन व महिला सशक्तिकरण विषय पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में जोधपुर जिले से प्रसिद्ध गांधीवादी व्यक्तित्व एवं इंदिरा महिला शक्ति पुरस्कार 2021 से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता आशा बोथरा  द्वारा कस्तूरबा गांधी जयंती के अवसर पर उनके जीवन के विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण एवं अहिंसा विषय पर उद्बोधन प्रदान किया। राज्यभर से लगभग 2000 प्रतिभागियों द्वारा वीसी के माध्यम से एवं 1 लाख से अधिक लोगों द्वारा वेब लिंक के माध्यम से उक्त कार्यक्रम को सुना गया।

जिला स्तर पर राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र के वीसी कक्ष से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समारोह के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति के संयोजक अजय त्रिवेदी, सहसंयोजक शिवकरण सैनी, सत्यवीर सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर जोधपुर शहर द्वितीय, आशा बोथरा सचिव मीरा संस्थान, सुशीला बोहरा, सचिव भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति महिला प्रकोष्ठ संबल जोधपुर, कौशल्या चौधरी, निर्मला राजपुरोहित, कांता ग्वाला, निरमा टाक, निशा बिश्नोई एवं जिला स्तर पर नामित गांधीवादी महिला सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, बालविकास परियोजना अधिकारी, नामित गांधीवादी महिला सामाजिक कार्यकर्ता, महिला स्वयं सहायता समूह, ब्लॉक स्तरीय समिति के संयोजक एवं सहसंयोजक, महिला अधिकारिता की प्रचेता एवं सुपरवाईजर, उपखण्ड स्तरीय नगरीय निकाय की महिला जनप्रतिनिधि, महिला पार्षद, महिला सरपंच एवं महिला वार्डपंचों, साथिनों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला एवं उपखण्ड स्तर से प्रतिभागिओं ने वीसी के माध्यम से कार्यक्रम में भागीदारी की। उपनिदेशक महिला अधिकारिता जोधपुर फरसाराम विश्नोई द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026