जोधपुर: रेलवे का योगाभ्यास रेलवे स्टेडियम पर 21 को

  • जोधपुर रेल मंडल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: रेलवे का योगाभ्यास रेलवे स्टेडियम पर 21 को। एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग 2025 के लिए योग थीम पर 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल का मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम 21 जून शनिवार को रेलवे स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। इस थीम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की,जिन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम आधारित रेलवे का योगाभ्यास का मुख्य कार्यक्रम शनिवार प्रातः सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रेलवे स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि इस दौरान इस योग शिविर में प्रमुख योग प्रशिक्षक के रूप में वरिष्ठ योग शिक्षक सिंह जोधा उपस्थित रहेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय स्तर की योगासन खिलाड़ी ख्याति पालीवाल तथा नक्षत्रा जोधा भी भाग लेंगी।
यह शिविर विशेष रूप से रेल कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जोधपुर: विश्नोई समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

योग दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना,तनाव प्रबंधन में योग की भूमिका को बढ़ावा देना और कर्मचारियों में मानसिक व शारीरिक संतुलन स्थापित करना है। मंडल रेल प्रशासन द्वारा सभी रेल कर्मियों से इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम संयोजक सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया के अनुसार ये प्रशिक्षण बहुत बेहतरीन रूप से अयोजित किया जाएगा

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026