जोधपुर: मेडिकल दुकान संचालक से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी
- शातिर ने खुदाई में सोने का हार निकलने का कहकर धातु थमाया
- बदमाश एक माह से आता जाता था
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: मेडिकल दुकान संचालक से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी। शहर में मेडिकल की दुकान चलाने वाले एक शख्स को किसी शातिर ने सोने के हार के बदले धातु थमाकर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी कर ली। घटना 14 जून की है। आरोपी पिछले एक महिने से मेडिकल की दुकान पर आता जाता था और पहचान करने के बाद धोखाधड़ी का शिकार बना डाला। मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस जांच कर रही है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि अरिहंत नगर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र मीठाराम गर्ग ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मेडिकल की दुकान चलाता है। उसके पास एक व्यक्ति पिछले एक महिने से आता जाता था। जिसने एक दिन कहा कि उसे खुदाई में सोने का हार मिला है और वह उसके बेचना चाहता है। तब उसने एक सोने का मोती लाकर दिया। जिस पर दुकानदार रविंद्र कुमार ने सुनार के पास चेक करवाया तो वह असली निकला। उसने सोने का हार डेढ़ लाख में देने की बात की।
जोधपुर: घर से निकली महिला का शव का नागादड़ी में मिला
14 जून को शातिर ने उसे कृष्णा अस्पताल रोड पर होने का कहकर बुलाया। जहां हार थमाया और बदले में डेढ़ लाख रुपए ले गया। रविंद्र ने जब हार को सुनार के पास चेक करवाया तो वह पूरा नकली निकला। इस पर उसने चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

